*5 जुलाई को वैक्सीनेशन का विशेष अभियान कोविशील्ड की सेकेण्ड डोज लगेगी*
अनुपपुर 04 जुलाई 2021/ कोरोना सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए 5 जुलाई को आयोजित विशेष वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिलेभर के 25 टीकाकरण केन्द्रों में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कोविशील्ड के सेकण्ड डोज के पात्र सभी व्यक्तियों से टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराने का अनुरोध किया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी ने बताया कि जिले के टीकाकरण केन्द्रों में 5 जुलाई को वैक्सीनेशन के लिए कोविशील्ड की सेकण्ड डोज उपलब्ध रहेगी। जिन लोगों ने कोविशील्ड की प्रथम डोज 84 दिवस पूर्व लगवाई है, वे सेकण्ड डोज के लिए पात्र हैं।
0 टिप्पणियाँ