*एकलव्य ,विश्वामित्र,लाईफ टाईम एचीवमेंन्ट एवं स्व.श्री प्रभाश जोशी खेल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाईन होंगे आवेदन*

*एकलव्य ,विश्वामित्र,लाईफ टाईम एचीवमेंन्ट एवं स्व.श्री प्रभाश जोशी खेल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाईन होंगे आवेदन*

अनूपपुर 01 जुलाई 2021/ जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2021 में एकलव्य, विश्वामित्र, लाईफ टाईम एचीवमेंन्ट एवं स्व.श्री प्रभाश जोशी खेल पुरस्कार हेतु ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार पुरस्कारों हेतु http://dsywmp.gov.in/ पर आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है। पुरस्कार हेतु पात्रता, पुरस्कार राशि व अन्य शर्तें विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है।
  
        ऑनलाईन आवेदन करने के उपरान्त आवेदक को आवेदन की प्रति के साथ आवश्यक अभिलेख व खेल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न कर 31 जुलाई 2021 तक जिला कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अनूपपुर/संचालनालय खेल और युवा कल्याण, मध्यप्रदेश टी.टी.नगर स्टेडियम, भोपाल में जमा करना अनिवार्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ