श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 3 जुलाई से 5 जुलाई तक चलने वाले योग शिविर का हुआ उद्घाटन*

*श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 3 जुलाई से 5 जुलाई तक चलने वाले योग शिविर का हुआ उद्घाटन*

कोतमा /  3 जुलाई  को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर श्री पार्श्व भवन में समिति के अध्यक्ष  ऋषभ चंदेरिया  एवं समज के सभी  जनो के सानिध्य में योग गुरु  डॉ.नवीन जैन योगाचार्य द्वारा लगाए जाने वाले उर्जाध्यान एवं योग शिविर का उद्घाटन किया गया 
वरिष्ट जनो द्वारा डॉ साहब का तिलक वंदन एवं दीप प्रज्वलित करके शिविर का सुभारम्भ किया गया ।
डॉ नवीन  जैन योग जगत के जाने माने योगाचार्यो में से हैं ।उनके मार्गदर्शन में 400 से ज्यादा सेमिनार एवं शिविर सम्पन्न हुए है ।
नागपुर मेन्टल  हॉस्पिटल में 100 से ज्यादा मरीज़ों को ठीक किया गया , बद्रीनाथ हिमालय में ध्यान योग शिविर , एलन कोचिंग सेंटर कोटा के लाखों बच्चों को तनाव मुक्त एवं नशा मुक्त किया ।
आप योग और ध्यान को जैन मंत्रोचार के माध्यम से तनाव मुक्त करने का अद्भुत प्रयोग करते हैं ।
नगर एवं समाज के सभी जनो से अनुरोध है कि 3 जुलाई से 5 जुलाई तक चलने वाले ऊर्जा ध्यान एवं योग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ लाभ लें ।
सुबह 5.30 से योगा
दोपहर 3.00 से 5.00 बजे तक चितकित्सा परामर्श (बी.पी., डायबिटीज, जोड़ों का दर्द , स्त्री रोग ) एवं
7.30 से 9 संगीतमय ध्यान शिविर ।
कार्यक्रम में बीरेंद्र जैन अशोक जैन , बीरेंद्र जैन मामा , इन्द्र जैन , नरेंद्र जैन एवं बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रहें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ