अनूपपुर जिले मे विभिन्न शिविरो के माध्यम से 198 यूनिट रक्त हुआ संग्रह*

*अनूपपुर जिले मे विभिन्न शिविरो के माध्यम  से 198 यूनिट रक्त हुआ संग्रह* 

 *अनूपपुर-* माननीय उच्च न्यायालय मप्र, जबलपुर के आदेशानुसार संपूर्ण मप्र के सभी जिला व तहसील न्यायालय में रक्त की कमी, महती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया.
इसी तारतम्य में अनूपपुर जिला में भी जिला न्यायालय अनूपपुर, कोतमा व राजेंद्रग्राम तहसील न्यायालय तथा एम बी हिंदुस्तान पावर कंपनी जैतहरी में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन,
अनूपपुर जिला की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा, जिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश कुमार अग्रवाल, कोतमा सिविल कोर्ट में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार शर्मा, राजेंद्रग्राम सिविल कोर्ट में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति अविनाश शर्मा, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एस सी राय, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते, जिला ब्लड बैंक प्रभारी डा.आर पी श्रीवास्तव के कुशल प्रशासन, संरक्षण, मार्गदर्शन, में संपन्न हुआ.
इन शिविरों में निम्नानुसार रक्त का संग्रहण अनूपपुर जिला की ब्लड बैंक टीम द्वारा किया गया 
जिला सिविल कोर्ट अनूपपुर में 101 यूनिट्स , मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति के संस्थापक  संचालक श्याम सुन्दर बगड़िया अमलाई (शहडोल) के द्वारा, यहां अपना दुर्लभ रक्त का 25 वीं बार, स्वेच्छिक रक्तदान करने पर, जिला न्यायाधीश  द्वारा भावभीनी सम्मान भी किया गया।एमबी हिंदुस्तान पावर- जैतहरी में40 यूनिट्स रक्तदान हुआ ,सिविल कोर्ट कोतमा में 37 यूनिट्स रक्तदान हुआ. न्यायाधीश कोतमा द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया व आंवला का पौधा उपहार स्वरूप दिया गया. सिविल कोर्ट राजेंद्रग्राम में 20 यूनिट्स रक्तदान हुआ
 न्यायाधीश राजेंद्रग्राम द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इस प्रकार से अनूपपुर जिला ब्लड बैंक के लिए कुल 198 यूनिट्स रक्तदान उपरांत रक्त संग्रह हुआ।
चारों रक्तदान शिविरों में अनूपपुर जिला ब्लड बैंक टीम द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को शीतल पेय, फल, बिस्कुट आदि दिया गया तथा रक्तदान प्रमाण पत्र व की -रिंग उपहार स्वरूप प्रदान किया गया.
 मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति की सक्रिय सहभागिता, सहयोग, जन जागृति , प्रेरणा इन पूरे शिविरों में निरंतर जारी रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ