अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर
गिरोह पकड़ाया।
14 लाख का माल बरामद।
6 आरोपी गिरफ्तार।
चिरमिरी,खड़गवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
कोरिया। जिले की खड़गवां और चिरमिरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के मामले में संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे लगभग 14 लाख का गांजा और परिवहन में उपयोग किये गये दो वाहन को जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी.सिंह के निर्देश पर लगातार नशे के कारोबारियों पर कार्यवाही की जा रही थी।
इसी दौरान दिनांक 1 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बंजी थाना झगराखाण्ड निवासी महेन्द्र सिंह टाटा सफारी वाहन में काफी मात्रा में अपने साथियों
के साथ उड़ीसा राज्य से मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने के लिये खड़गवा, चिरमिरी मार्ग से मनेन्द्रगढ़ जाने वाला है।
मुखबिर से मिली सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया जिसके बाद उनके दिशानिर्देश में थाना प्रभारी चिरमिरी अश्वनी सिंह ने सउनि जेडी कुशवाह, आर.भानूप्रताप सिंह, यशवंत सिंह, अभिषेक द्विवेदी, संजय सिंह, अशोक मलिक, अमित जैन, एवं साइबर सेल आर. प्रिन्स राय के साथ टीम गठित कर रात में ही चिरमिरी खड़गवां मार्ग में नाकाबंदी की गई।
सुबह भोर में वाहन
क्रमांक सीजी 10 व्ही.-5002 में खड़गवा तरफ से भूकभुकी घाटी में आती दिखी जिसे घेरकर रोका गया। उस वाहन में बैठे 03 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। शंका होने पर भागने से पहले ही गाड़ी में दबोच लिये गये।
वाहन को भैयालाल
पिता कुवर साय निवासी टिकरापारा सोनहत का चला रहा था। साथ में अन्य 02 व्यक्ति अशोक सिंह पिता पूरन सिंह जाति गोंड़ उम्र 23 वर्ष सा0 बरकेला थाना मनेन्द्रगढ़ तथा महेन्द्र सिंह पिता पुरुषोत्तम सिंह जाति गोंड़ उम्र 27 वर्ष ग्राम बंजी थाना झगराखांड़ का होना बताया गया।वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे सीट के नीचे 13 पॉकेट मे 67.400 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसकी कीमत करीब 07 लाख की होगी।
पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी महेन्द्र सिंह ने बताया कि बुलेरो क्रमांक सीजी 10 एन.ए.-7691 में भी उसके साथी गांजा लेकर कोरबी, पसान मार्ग से आ रहे है। जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी खड़गवा बिजय सिंह को देने पर उन्होने अपनी टीम के साथ पोड़ीडिह में घेराबंदी कर बुलेरो क्रमांक सीजी 10 एन.ए.-7691 को पकड़ा।
वाहन की जांच करने पर सीट के नीचे छुपाकर रखा 14 पॉकेट गांजा मादक पदार्थ 89.800 किलो ग्राम मिला जिसकी कीमत करीब 07 लाख रूपये होगी। उक्त वाहन में गांजा परिवहन करते आरोपी राजेन्द्र पिता उदय सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम बरदर थाना खड़गवां, राजकुमार पिता खिरचंद उम्र 27 वर्ष ग्राम कटकोना थाना खड़गवा एवं गुलशन साहू पिता श्रवण उम्र 18 वर्ष ग्राम कटकोना थाना खड़गवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स
एक्ट की धारा 20 बी एनडीपीएस (2-सी) तथा उपयोग किये गए वाहन को जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में
थाना प्रभारी उप निरी, बिजय सिंह के नेतृत्व में सउनि रामबाबू दोहरे आर0 जितेन्द्र मिश्रा,
मबेल, सुरेश तिग्गा सैनिक विनय श्याम की मुख्य भूमिका रही। कुल मादक पदार्थ गांजा एक
क्विंटल 37 किलो कीमत लगभग 14 लाख और अवैध परिवहन मे उपयुक्त वाहन टाटा सफारी, बुलेरो को भी जप्त किया गया है।
0 टिप्पणियाँ