*छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला कोरिया ने किया ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर (ऑक्सीजन मशीन)का लोकार्पण*
*मनेन्द्रगढ़ --* छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला कोरिया के द्वारा संचालित ऑक्सीजन बैंक में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रभा पटेल जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
चैंबर कोरिया टीम पहले से ही जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रही है,जब चैंबर टीम को लगा कि सिर्फ ऑक्सीजन सिलेंडर से ही काम नही चल पाएगा तब टीम ने यह सुनिश्चित किया कि 5 नग ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर अपने चैंबर सदस्यों के सहयोग से लाये जाए।
इसी कड़ी में सर्व प्रथम चैंबर के वरिष्ठ सदस्य सूंदर लाल दुग्गड़ एवं सुशील बैद के द्वारा एक मशीन चैंबर टीम को प्रदान की गई।वही चैंबर परिवार के 3 वरिष्ठ सदस्यों द्वारा गुप्त दान के स्वरूप एक मशीन चैंबर कोरिया को प्रदान की गई।
शीघ्र ही तीन मशीन और प्राप्त हो जाएंगी।
लोकार्पण के पश्चात श्रीमति प्रभा पटेल जी ने कहा कि चैंबर कोरिया की टीम लगातार सेवा के कार्य कर रही है और टीम के निः स्वार्थ कार्य शैली को देख कर गर्व महसूस होता है।
चैंबर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया की हमारी चैंबर टीम हमेशा हमारे व्यापारी भाइयों के हर सुख दुख में उनके साथ है हमारी टीम के द्वारा व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहती है आगे उन्होंने बताता की चैंबर कोरिया की ने चैंबर हेल्प डेस्क की टीम के माध्यम से (जिसके सदस्य बैकुंठपुर ,चिरमिरी,मनेन्द्रगढ़)लगातार जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवा रही है।
प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकर ने कहा की हमारा उद्देश्य निः स्वार्थ भाव से जरूरतमंद को सहायता उपलब्ध कराना है ।छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला कोरिया अपने विभिन्न माध्यमों से जैसे चैंबर कोरिया हेल्प डेस्क,चैम्बर कोरिया ऑक्सीजन बैंक,चैंबर कोरिया वैक्सीनेशन टीम लोगों को इस समय सहायता उपलब्ध करवा रही है।
पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया चैंबर का यह ऑक्सीजन बैंक सिर्फ कॅरोना काल के लिए नही है अपितु भविष्य में भी चैंबर ऑक्सीजन बैंक जरूरत मंदो को ऑक्सीजन सिलेंडर एवं ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध करवाता रहेगा।
पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रवाल ने कहा कि हमारे चैंबर के सदस्यों की महानता और सहयोग ही है जो हमे हमेशा इस तरह के कार्यों को करने की प्रेरणा देता है ।साथ ही उन्होंने इस ऑक्सीजन बैंक में सहयोग करने वाले सभी चैंबर सदस्यों को साधुवाद दिया।
चैंबर ऑक्सीजन बैंक टीम में विनय अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल ,प्रदीप जैन,पलाश अग्रवाल अपने साथी सदस्यों के साथ अपनी सेवा दे रहें हैं
चैंबर हेल्प डेस्क टीम में मनेन्द्रगढ़ से कांति लाल रामपुरिया ,कोमल साहू,रितेश जैन,सुमित अग्रवाल,सौरभ ताम्रकर,साकेत मित्तल,बैकुंठपुर से प्रमोद जायसवाल,अजय गुप्ता ,शारदा गुप्ता,चिरमिरी से राकेश मित्तल,संजय सिंह,आशीष जैन अपने साथी सदस्यों के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
चैंबर कोरिया वैक्सीनेशन टीम में कनक कातेला ,मुकेश अग्रवाल,दीपेंद्र गुप्ता,हरीश दुलानी,राजेन्द्र पंसारी,शारदा प्रसाद अग्रवाल,हरिओम दुआ,मनीष कोठारी,दीपक गुप्ता अपने साथी सदस्यों के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में चैंबर सदस्य मंसूर भाई ,गणेश सराफ,निरंजन अग्रवाल,नीलेश अग्रवाल,आदि सदस्यों ने चैंबर के कार्यों की सराहना की।
0 टिप्पणियाँ