टपकते श्रमिक कॉलोनी के छतो की रिपेयरिंग प्रबंधन तत्काल कराए प्रबंधन -कौसलाधीस द्विवेदी*

*टपकते श्रमिक कॉलोनी के छतो की रिपेयरिंग प्रबंधन तत्काल कराए  -कौसलाधीस द्विवेदी*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत कॉलोनियों में निवासरत कालरी श्रमिकों के आवास की छत टपक रही है जिस और कालरी प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में कालरी श्रमिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा उक्त संबंध में हिंद कोयला मजदूर सभा एच एम एस के क्षेत्रीय वेलफेयर बोर्ड सदस्य कौशलाधीस द्विवेदी ने स्टाफ ऑफिसर सिविल जमुना कोतमा क्षेत्र को पत्र लिखकर मांग किया है कि जमुना कोतमा क्षेत्र की कॉलोनियों के छत लीकेज हो रहे हैं जिसकी सूचना संघ द्वारा आप को पूर्व में भी दी जा चुकी है किंतु आपके द्वारा उक्त छत रिपेयरिंग का कार्य आज दिनांक तक नहीं कराया गया जिसके फलस्वरूप बरसात शुरू होते ही श्रमिकों का रहना दुश्वार हो जाएगा श्री द्विवेदी ने संघ की ओर से मांग किया है कि उपरोक्त समस्या को अति आवश्यक मानते हुए जमुना कोतमा क्षेत्र की एक कॉलोनी एवं छत की मरम्मत एवं सफाई तत्काल कराई जाये जिससे कि कालरी कर्मचारी व उसका परिवार अपना जीवन गुजर बसर कर सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ