जन सहयोग से सुधर रही है सरकारी अस्पताल की दशा।

जन सहयोग से सुधर रही है सरकारी अस्पताल की दशा।
कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्मी के मौसम में वहां भर्ती मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए आम जन मानस ने खुद ही आगे बढ़ कर सहयोग किया है जिसकी हर कोई प्रसंशा कर रहा है।
           आपको बता दें की पूरे लॉकडाउन में कोरोना संक्रमित मरीजों, गरीब और असहाय लोगों को भोजन की उपलब्धता के लिये शहर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने खुले हाथ से मदद की थी।   
            अब एक बार फिर सरकारी हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ में महिला प्रसूति विभाग एवं पुरूष विभाग में कूलर एवं पंखा नहीं है या खराब है और जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है जिसकी जानकारी मिलने के बाद 
2 नग कूलर एवं 3 नग सीलिंग फैन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल के द्वारा 
1 नग कूलर कैट व्यापार संगठन द्वारा
2 नग सीलिंग फैन मनोज अग्रवाल पूर्व चेंबर प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग.(श्री श्याम ज्वेलर्स) द्वारा 
1 नग सीलिंग फैन संदीप ताम्रकार,माया इलेक्ट्रिकल्स झगड़ाखंड रोड द्वारा 
1 नग स्टेबलाइजर एवं 2 नग एग्जास्ट फैन स्व. सरदार हरिचरण सिंह खनूजा सेवा समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ