*अनूपपुर* --इस कोरोना के महाप्रलय में जहाँ लोगों को जीवन बचना मुश्किल प्रतीत हो रहा था,वही इस विषम परिस्थितियों में हर जगह ब्लड की कमी बढ़ती ही जा रही था,इसी समस्या को देखते हुए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर में एचबीएम टीम वेंकटनगर के युवाओं के द्वारा आज 24 यूनिट रक्तदान का कार्य किया ।
जहाँ वर्तमान समय में जिले में कोरोना के कारण एक-एक बूंद रक्त की आवश्यकता बढ़ती ही जा रही थी और ये समस्या कम नहीं हो रहा है, इसी सबकों देखते हुये वेंकटनगर के युवाओं ने पहल करते हुए व वर्तमान परिस्थितियों में रक्तदान की महत्ता व रक्त का होना मनुष्य के लिए अमूल्य जीवन दाहिनी है ,टीम के मार्गदर्शन में आज वेंकटनगर में रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें वेंकटनगर जैतहरी व पेण्ड्रा रोड़ के रक्तदाताओं ने अपना अमूल्य समय निकाल कर व स्वयं की इच्छा से रक्तदान आयोजन में भाग लिया। जहाँ आज के इस रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदान का एक महादान के समान हैं।
वर्तमान परिस्थितियों में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से रक्त की कमी से जूझते औरों की जिंदगी बचाया जा सकता हैं।
आज के इस कार्यक्रम में जैतहरी बी.एम.ओ डॉ मोहन सिंह श्याम,डॉ. अनुराग एवं अनूपपुर जिले की मेडीकल ब्लड यूनिट स्टाफ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर के मेडिकल स्टाफ का सहयोग प्रशंसनीय रहा साथ ही आज के इस रक्तदान शिविर में वेंकटनगर, जैतहरी व अनुपपुर के युवा साथी रोहित केशरवानी, अजय मिश्रा,अनुज शुक्ला,दिनेश कुमार निषाद, विपिन ताम्रकार व नीरज केशरवानी के साथ वेंकटनगर,जैतहरी व पेण्ड्रारोड़ के 24 रक्तदाताओं ने इस रक्तदान शिविर सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
0 टिप्पणियाँ