शिक्षक खुद हुए ठगी का शिकार**अब थाने की शरण में**ठगी कर्ता ने कहा साथ हजार और जमा करो तो होगा पैसा वापस*

*शिक्षक खुद हुए ठगी का शिकार*

*अब थाने की शरण में*

*ठगी कर्ता ने कहा साथ हजार और जमा करो तो होगा पैसा वापस*

संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा़ अंतर्गत एक शासकीय शिक्षक जिन पर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने का जिम्मा है और वह करते भी हैं लेकिन हद तब हो गई जब दूसरों को शिक्षा देने वाले शिक्षक खुद ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए ग्राम परौड में  हेड मास्टर के पद पर पदस्थ माखनलाल कोल निवासी ग्राम लतार जिला अनूपपुर ने थाना भालूमाडा़ में लिखित रिपोर्ट करते हुए बताया कि उनके खाता क्रमांक 630 45123 658 जो की शाखाअनूपपुर में संचालित हैं जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 74366 रुपए निकाल लिया गया है उक्त खाते में मोबाइल नंबर 9826 7713 82 संलग्न है उक्त मोबाइल नंबर मेरे सेट में क्रियाशील नहीं है उसे मेरा बालक अपने सेट में उक्त सिम को चला रहा था दिनांक 31 मई 2021 व 1 जून 2021 को फेसबुक के माध्यम से एक मोबाइल ऑर्डर किया जिसकी कीमत पचासी सो रुपए था जिसमें पांच सौ रुपए फोन पे के माध्यम से अग्रिम जमा किया गया और मोबाइल डीलर के द्वारा अपना आधार कार्ड पैन कार्ड कुरीयर आदि का पता एक रसीद 20198 रुपए 92 पैसे एवं एक पावती रसीद भेजा गया मेरे लड़के द्वारा मेरे फोन पे को अपने फोन पे से लॉगिन किया उसी दरमियान फोन नंबर 77 18 78 2489, 7846 8175 52, 800 18385 78, 6372 2235 89, 83 4280 6284, 87 2489 5228, 9587 51 8728 एवं 7379 8884 20 से मेरे लड़के से बात होती रही जब मेरे द्वारा दिनांक 4 जून 2021 को एटीएम स्टेटमेंट के माध्यम से जब राशि आहरण करने की कोशिश की गई तो पता चला कि खाते में राशि ही नहीं है घर आने पर पूछताछ किया गया तो सारी जानकारी सामने आई जबकि उसके बाद भी मोबाइल नंबर 76 79 888 420 से दिनांक 5 जून 2021 को फोन आया कि आप ₹7 हजार खाते में और डाल दो तो हम पूरी राशि वापस कर देंगे तब मुझे ज्ञात हुआ कि मैं ठगी का शिकार हो गया हूं अंतः श्रीमान जी से निवेदन है कि पूरे मामले की समुचित कार्यवाही करते हुए दोषियों पर कार्यवाही और मुझे न्याय दिलाए जाने का कष्ट किया जाए उन्होंने रिपोर्ट के साथ प्रमाण के तौर पर भेजे गए डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड रसीद फोटो कैंटीन स्मार्ट कार्ड कूरियर आदि की फोटो संलग्न क्या है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ