वर्तमान दैनिक वेतन भोगी भर्ती सूची उपलब्ध कराएं नगर पालिका= रूपेश उर्फ गुड्डू मिश्रा*

*वर्तमान दैनिक वेतन भोगी भर्ती सूची उपलब्ध कराएं नगर पालिका= रूपेश उर्फ गुड्डू मिश्रा*
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के अंतर्गत कोयलांचल नगरी में  संचालित नगर पालिका परिषद पसान में वर्तमान समय में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की भर्ती किया गया है उस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा जमुना के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश उर्फ गुड्डू मिश्रा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई को पत्र लिखकर मांग किया है कि वर्तमान मैं भर्ती की गई दैनिक वेतन भोगी सूची उपलब्ध कराया जाए दैनिक वेतन भोगी भर्ती की सूची उपलब्ध कराते हुए यह बताया जाए कि किस नियम के तहत और कहां-कहां के लोगों को भर्ती किया गया है इसकी पूरी जानकारी संगठन को उपलब्ध कराया जाए गुड्डू मिश्रा ने यह भी बताया कि जिन लोगों की भर्ती की गई है उसमें अधिकांश  नगर पालिका क्षेत्र के लोग नहीं हैं अगर यह बात प्रमाणित हुई तो हमारा कांग्रेस संगठन इसका विरोध करेगा क्योंकि नगर पालिका में दैनिक वेतन भोगी भोगी भर्ती में पहली प्राथमिकता नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को ही मिलना चाहिए अन्यथा हमारा कांग्रेस संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ