*पटवारी संघ कोतमा का दिखा असर महिला पटवारी से अश्लील बातचीत करने वाले व्यक्ति पर हुआ मुकदमा पंजीबद्ध*
संतोष चौरसिया
* *जमुना कोतमा तहसील कोतमा स्थित पटवारी हल्का खोडरी न 2 में पदस्थ महिला पटवारी श्रीमती संजू सिंह के साथ आरोपी रामइक्षा केवट निवासी खोडरी न 2 द्वारा आधीरात को फोन पर अभद्र बातचीत किये जाने पर पटवारी संघ कोतमा के तहसील अध्यक्ष महेश अहिरवार व उप प्रांताध्यक्ष श्री सशीभूषण मिश्रा के नेतृत्व में पटवारी संघ कोतमा द्वारा तहसीलदार महोदय कोतमा को दिनांक 19/06/2021 को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौपा गया था। प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के पश्यात कल दिनांक 20/06/2021 को थाना रामनगर में करीबन 11 बजे रात्रि में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पटवारी संघ कोतमा के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के अथक जद्दोजहद के पश्यात आरोपी पर मामला दर्ज किया गया जिसमे तहसील कोतमा के पटवारी शिवराम कंवर,अनिल वर्मा,रमेश केवट,शिवकुमार पटेल,प्रवीण तिवारी व अन्य पटवारी सम्मिलित रहे।*
0 टिप्पणियाँ