कोरोना की चेन तोड़ने जारी है किल कोरोना अभियानआंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर सर्वे कर,लोगो को कोरोना से बचाव व कोरोना का टीका लगवाने की दे रही है समझाइश

कोरोना की चेन तोड़ने जारी है किल कोरोना अभियान

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर सर्वे कर,लोगो को कोरोना से बचाव व कोरोना का टीका लगवाने की दे रही है समझाइश

कोतमा - कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा विभाग की टीमों के अलावा अध्यापक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियां ने घर-घर सर्वें करना शुरू कर दिया है।जिले की नगर पालिका पसान क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर सर्वे कर रही है ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र को कोरोना मुक्त किया जा सके।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सुनीता वर्मा, मुन्नी वर्मा, अजमते,प्रतिमा पटेल, पुष्पा चौरसिया,सुनीता विश्वकर्मा,ललिता यादव,लीलावती साहू,निर्मला मिश्रा,समीम अख्तर और रंजिता ने गुरुवार 10 जून 2021 को नपा क्षेत्र के वार्ड नं 12,13,14,1516 और17 के घर-घर सर्वें किया।सर्वे में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परिवार के सभी सदस्यों में हाई रिस्क व सामान्य लक्षण वाले रोगियों की पहचान कर उन्हें चिकित्सक की सलाह लेने व रहन सहन से लेकर कोविड-19 से बचाव के बारे में जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ