पडौर बीट पर बेशकीमती सागौन के पेड की अवैध कटाई जोरों पर
प्लांटेशन पर करोड़ों खर्च नहीं हो रही पेड़ों की सुरक्षा
सागौन जैसे बेशकीमती पेड को माफियाओं ने सैकड़ों पेड किया नेस्तनाबूत
संतोष चौरसिया
अनूपपुर। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र पेड़ों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है। स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ रहना अनिवार्य है। इसके लिए हमारे आसपास पेड़ पौधों की अधिकता बेहद जरुरी है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर इसका बुरा असर पड़ने की संभावना तीव्र हो गई है। कुछ लोग अपनी निजी आर्थिक लाभ के कारण हरे भरे पौधों को भी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों,बीट गार्ड की लापरवाही के कारण जिले में वृक्षों की कटाई बदस्तूर जारी है। प्लान्टेशन पर सरकार करोड़ों रुपए पौधे लगाने में खर्च कर रही है। उसी पलान्टेसन पर लगे पेड़ों की कटाई सरकार के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
यह है मामला- जिले के कोतमा रेंज के लतार सर्किल स्थित पडौर बीट पर वन विभाग के द्वारा रिजर्व फॉरेस्ट 445 मे करीब 10 वर्षों पूर्व सागौन जैसे कीमती पेडो का प्लान्टेसन करवाया था। अब उस प्लान्टेसन सागौन जैसे कीमती पेड़ बड़े होकर तैयार हो रहे हैं।परन्तु सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि बीटगार्ड वा माफियाओं के साथ बड़े पैमाने में सैकड़ों की तादाद पर सागौन की लकड़ी का अवैध कटाई जोरों पर चल रहा है
*जिम्मेदार बेखबर*
इस संबंध में जब अनूपपुर जिले के जिला फॉरेस्ट ऑफीसर एमके बघेल के मोबाइल नंबर 942 4794 255 पर संपर्क किया गया तो घंटी जाती रही उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा इसी
इनका कहना है
कोतमा वन परीक्षेत्र सर्किल लतार के बीट परौड में अगर सागौन के पेड़ों की कटाई हुई है तो आपने जानकारी देकर अच्छा किया है मैं तत्काल पूरे मामले को दिखावाता हूं
टीके वर्मा
सीसीएफ शहडोल
गौरतलब है कि कोतमा रेन्ज के लतार सर्किल के बीट पडौर पर अंधाधुंध हो रही सागौन के पेड़ों की कटाई से ग्रामीणो में काफी रोष देखा जा रहा है। अगर समय रहते पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगाई गई तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा
0 टिप्पणियाँ