महंगाई और पेट्रोलियम को लेकर कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन महंगाई को कम करने के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

महंगाई और पेट्रोलियम को लेकर कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन 

महंगाई को कम करने के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन 
अनूपपुर। पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार वृद्धि को लेकर मंगलवार राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन जिसमें जिसमें डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर रसोई तेल एवं सभी चीजों की बढ़ती महंगाई को लेकर अनूपपुर जिले के ब्लॉक स्तर कांग्रेश जमुना बदरा के द्वारा भालूमाडा  स्थित एटीएम चौक के पास धरना प्रदर्शन किया गया। 

कांग्रेस कार्यकर्ता में भारी शक्ति  - जिले के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस का प्रदर्शन शक्तिशाली रूप में देखा गया जिसमें कार्यकर्ताओं का बढ़-चढ़कर हिस्सा  लिया गया।  कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन में जुड़ते नजर आये  है। गैस सिलेंडर बढ़ते पेट्रोल के दाम और महंगाई को लेकर कांग्रेश ब्लॉक स्तर पर एकजुट नजर आई। 

पुलिस से हुई झड़प -कांग्रेश के द्वारा भालूमाडा स्थित एटीएम चौराहे के पास भालूमाडा पुलिस के द्वारा पुतला दहन को लेकर भारी झड़प हुआ जिसमें पुतला धन को लेकर भालूमाडा पुलिस के द्वारा भारी दलबल भेज कर पुतला दहन ना जलाने  का दबाव बनाया गया परंतु कांग्रेसी भी पुतला दहन जलाने के लिए भारी मशक्कत का कोशिश करना पड़ा बाहर हाल सत्ता सरकार पुलिस के मध्य प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर भी दबाव बना रहा जिसके तहत भालूमाडा पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर पुतला दहन पर रोक लगाया गया।पुतला दहन को लेकर ब्लाक स्तर प्रदर्शन भी जिले के ब्लॉक स्तर पुलिस को भी भारी पड़ी। 

कांग्रेस के नहीं पहुंचे पदाधिकारी- अनूपपुर जिले के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन देखने को मिला परंतु जिले के कांग्रेस के दो विधायक और वर्तमान अध्यक्ष धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। जिसके तहत कांग्रेसी द्वारा संघर्ष कर रहे ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस का प्रतिनिधि करने नहीं पहुंचे जिससे  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ साथ झड़प देखने के बाद मनोबल टूटता हुआ दिखाई दिया। 

कांग्रेस के ब्लॉक स्तर पर यह रहे मौजूद - कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश गुड्डू मिश्रा ब्लॉक महामंत्री फ्रांसिस एंथ्योनी मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता आनंद मिश्रा अशोक त्रिपाठी, संतोष कुमार डीडीएस राम सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ