थाना रामनगर मे नवागत थाना प्रभारी मनबहोर प्रजापति ने संभाला कार्यभार*

*थाना रामनगर मे नवागत थाना प्रभारी मनबहोर प्रजापति ने संभाला कार्यभार* 
 
 *राजनगर कालरी -* अनूपपुर जिले के अंतिम छोर के रामनगर थाना में नये थाना प्रभारी मनबहोर प्रजापति   पदस्थ किए गए हैं,04 जून को थाना रामनगर पहुंचकर अपना पद ग्रहण कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 1981 में वे मध्य प्रदेश पुलिस विभाग मे शहडोल जिला में पदस्थ हुए थे। पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 1998 में ,वर्ष 2006 में, वर्ष 2012 में उपनिरीक्षक के पद में पदोन्नति हुई। नवागत थाना प्रभारी मनबहोर प्रजापति द्वारा पूर्व में शहडोल जिला के थाना जैतपुर, थाना बुढा़र, थाना प्रभारी दरसिला, उमरिया जिला मे थाना मानपुर, थाना चंदिया चौकी प्रभारी घुनघुटी, थाना पाली, अनूपपुर जिला में थाना राजेंद्रग्राम, थाना रामनगर, भालूमाड़ा, थाना कोतमा, वर्ष 2016 में थाना प्रभारी बिजुरी के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं।  थाना प्रभारी संभाग में कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस कारण उन्हें इस क्षेत्र के भौगोलिक परिस्थितियों का संपूर्ण ज्ञान है। 23 मार्च 2021 को पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाहक नगर निरीक्षक के रूप में पदोन्नति दी गई। तत्पश्चात थाना प्रभारी रामनगर के पद में पदस्थ हुए।  थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत थाना प्रभारी द्वारा अपराधों में जुआ,सट्टा,शराब,कबाड़,चोरी, तथा अन्य अपराधों में अंकुश लगाया जाएगा। थाना प्रभारी मनबहोर प्रजापति को नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा जनप्रतिनिधियो तथा पत्रकारों द्वारा बधाई प्रेषित की गई हैँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ