अलंकृता महिला मंडल जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा गरीबों को वितरित किया गया राशन

अलंकृता महिला मंडल जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा गरीबों को वितरित किया गया राशन
संतोष चौरसिया

जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र मे सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले अलंकृता महिला मंडल के द्वारा गत दिनांक को उन तमाम गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया गया जो करोना संकट की इस घड़ी में संघर्ष कर रहे थे महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सीमा सिंह , संगीता श्रीवास्तव , रेणुका सरकार, उषा प्रसाद, रेखा सिंह, इंदु सिंह, रिहाना बेगम एवम अन्य सदस्याओ द्वारा सामाजिक  कल्याण कार्य करते हुए कोतमा के नजदीकी बस्ती में पच्चीस से अधिक परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गयी,  कोरोना काल में जो बेरोजगार है एवम उनके लिए खाने की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है ऐसी कठिन परिस्थिति मे अलंकृता महिला मंडल कि अध्यक्षा श्रीमती सीमा सिंह के नेत्रत्व में ऐसे परिवारों को चिंहित् कर महिला मंडल द्वारा उन्हे जरूरी खाद्य  सामग्री का पैकेट वितरित किया गया जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ