नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।शादी का झांसा देकर कर रहा था दैहिक शोषण। पुलिस ने रिपोर्ट के चन्द घंटों में पकड़ा आरोपी।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
शादी का झांसा देकर कर रहा था दैहिक शोषण।
 पुलिस ने रिपोर्ट के चन्द घंटों में पकड़ा आरोपी।
कोरिया। जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत नाबालिग को शादी का झांसा देकर लम्बे समय से उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 
           नव पदस्थ थाना प्रभारी प्रधुम्न तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की
दिनांक 30.06.2021 को पीड़िता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके पिता का देहांत हो चुका है और
वह अपनी मां के साथ रहती है।
इसी दौरान उसकी जान पहचान बड़ी दफाई लेदरी में रहने वाले राहुल त्रिपाठी से हो गई। राहुल उससे शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
       पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये
पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमती मधुलिका सिंह
के दिशा निर्देश व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में थाना प्रभारी झगराखाण्ड द्वारा आरोपी राहूल त्रिपाठी पिता अशोक त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष सा. बड़ी दफाई लेदरी थाना झगराखाण्ड के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से रिपोर्ट के चंद घण्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। 
               समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रधुम्न तिवारी, चौकी प्रभारी
कोड़ा प्र.आर. संदीप बागीस, आरक्षक संजय पाण्डेय, कमलेश साहू, ललित यादव, उमाकांत मिश्रा, राजेश
मित्रा, राजेन्द्र केवट, म.आर.जमुना सिंह, मुरारी सिंह, अनिल जांगड़े की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ