नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
डेढ़ महीने पहले बालिका का अपहरण कर ले गया था आरोपी।
झगराखाण्ड पुलिस की कार्यवाही।
कोरिया। जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने और उसके साथ डेढ़ महीने से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में से सफलता प्राप्त कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार
थाना झगराखाड़ में महिला प्रार्थिया
आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग लड़की उम्र 17 वर्ष 6 माह की दिनांक 10.04.21 से घर में किसी को बिना बताये कहीं चली गई है अभी तक पता तलाश करने पर नही मिली है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर
थाना प्रभारी झगराखाण्ड सुनील सिंह द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया
चन्द्र मोहन सिंह को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर तत्काल धारा 363 भादवि का प्रकरण दर्ज कर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह पुलिस अनुविभागीय मनेन्द्रगढ़ कर्ण उके के मार्गदर्शन में तत्काल एक विशेष टीम बनाकर अपरिहता की पतासाजी में लगाया गया।
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की पीड़िता आज मनेन्द्रगढ़ आ सकती है। पुलिस टीम द्वारा मनेन्द्रगढ़ जाकर पता तलाश करने पर अपहता आरोपी के साथ मिली जिसे थाना लाया गया।
अपहत बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया की आरोपी मंगल सिंह निवासी झांपी महुआ का
उसे बहला फुसला कर अपने मोटर सायकल प्लेटिना से अपने घर ले
गया था तथा शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता के बयान के बाद प्रकरण में आरोपी से उसकी मोटर सायकल प्लेटिना जप्त किया गया धारा 366,376(2)(ढ़) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट भी जोड़ी गई। आरोपी मंगल सिंह पिता रामप्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी झांपीमहुंआ बरमपुर थाना
खड़गवा जिला कोरिया को प्रकरण में गिरपतार किया गया व न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया उक्त।
सम्पूर्ण कार्यवाही में डी.एस.पी. मोनिका मरावी थाना प्रभारी झगराखाण्ड उप निरी.सुनील सिंह, प्र.आर. किशन चौहान आरक्षक प्रेमलाल साहू, मुरारी सिह,अनिल जांगड़े ,ललित यादव,महिला आरक्षक सोनकुवंर आदि की सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ