अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा एवं सीटू यूनियन ने तीनों कृषि काले कानून की प्रतियां जलाई* *कोतमा में पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण*

*अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा एवं सीटू यूनियन ने तीनों कृषि काले कानून की प्रतियां जलाई*

 *कोतमा में पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा एवं सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के आह्वान के तहत अनूपपुर जिला जैतहरी तहसील कयोंटर गांव   एवं ठोड़ी पानी में 5 जून 2021 को नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए तीनो काले कानूनों की प्रतियां जला ते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते रहे।  सीटू के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ठेकेदारी संयुक्त मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड जुगल राठौर 
 ने बतलाया कि इस अखिल भारतीय आंदोलन के तहत काले कानूनों की प्रतियां पूरे प्रदेश के साथ अनूपपुर में भी जलाई गई।
जिला महासचिव  कामरेड इंद्रपती सिंह  ने बताया कि 5 जून 2019 को ही 56 इंच की मोदी सरकार चोर दरवाजे से अध्यादेश लाते हुए तीनो कृषि कानूनों को लाया गया बैगैर किसानों से सहमति लिए हुए, जिसका किसानों ने उसी दिन से अपनी विरोध कार्यवाहियों प्रारंभ कर दी थीं और सरकार से यही मांग भी करी थी कि इन काले कानूनों को वापस लिया जाय और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी जामा पहनाया जावें,इसलिए ये दिन किसानों के आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है जिसको लेकर आज देश का किसान सीधे भाजपा के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है और आने वाले किसी भी स्तर के चुनावों में किसानों द्वारा भाजपा हराओ अभियान को तेजी से लागू करेगा,जब तक ये तीनो काले कानूनों को वापस नही लिया जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
कॉमरेड भगवान दास राठौर माकपा जिला सचिव ने बताया की जहाँ किसान आंदोलन को छह महीने से ज्यादा हो चुके है किसानों ने पूरी ठंड गर्मी बारिश सड़को पर ही गुजारते हुए वो आज भी अपनी न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी न्यूनतम मांग के साथ तीनो काले कृषि कानूनों की वापसी के बैगैर घर वापसी तक अपना आंदोलन जारी रखे हुए है,। कामरेड रमेश राठौर जिला अध्यक्ष म प्र किसान सभा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की साजिश में व्यस्त है,जोकि शर्मनाक करतूत है। कामरेड आर एस यादव कोयला श्रमिक संघ सीटू जमुना कोतमा क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि  सरकार की किसान विरोधी काला कानून जिसका जवाब किसानों के साथ देश का मजदूर वर्ग भी देगा क्योंकि इस बेशर्म सरकार ने 44 श्रम कानूनों को भी बदल दिया गया है,जिसके खिलाफ पुरजोर विरोध किया जावेगा।इसी कड़ी में कोयला श्रमिक संघ सीटू के सभी ईकाई के नेतृत्व कारी साथियों ने कोतमा तहसील के तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के उपस्थिति में कोरोना महामारी से बचाव का जागरूकता अभियान के तहत फलदायी पौधारोपण किया गया जिसमें सबसे कम उम्र बच्ची ईस्वी सिंह ने भाग ली। संघ के साथियों ने संकल्प लिया कि 1000 अनूपपुर जिला मे पौधारोपण विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा  साथ ही विकास के नाम पर सरकार के द्वारा पेड़ों को कटवाने कार्य किया जाता है तो उसका विरोध जनवादी तारीके से  पूरे जिले किया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ