*जमुना कोतमा क्षेत्र में में विश्व पर्यावरण दिवस 2021 उत्साह के साथ मनाया गया महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने किया ध्वजारोहण*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 कोविड-19 एवं सामाजिक दूरी संबंधी प्रोटोकॉल एवं दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया इसका संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा इस वर्ष का थीम परिस्थिति की तंत्र की बहाली है जमुना कोतमा क्षेत्र के के महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने महाप्रबंधक परिसर में ध्वजारोहण किया एवं कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत के साथ सभी कर्मचारियों अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात विभागाध्यक्ष योजना परियोजना डीके रघुवंशी ने कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का पर्यावरण दिवस के संदेश का वाचन किया इस अवसर पर जमुना कोतमा क्षेत्र के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें से कुछ मॉडल एवं चित्रकला का विमोचन महाप्रबंधक द्वारा किया गया प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि परिस्थितिकी तंत्र की बहाली एवं पर्यावरण संरक्षण का पृथ्वी मानव जीवन एवं वन्य जीव जंतुओं के सतत एवं सुचारु जीवन हेतु बहुत महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को परिस्थितिकी तंत्र की बहाली सुनिश्चित करते हुए अपने जीवन काल में अनिवार्यता कम से कम 10 से 15 वृक्ष लगाकर उनका उचित पालन पोषण करना चाहिए इसके बाद महाप्रबंधक कार्यालय के सामने मुख्य अतिथि सहित अन्य विभाग अध्यक्ष महा प्रबंधक संचालन नवनीत श्रीवास्तव क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक वेद प्रकाश उप महाप्रबंधक माइनिंग डीके रघुवंशी विभागाध्यक्ष विद्युत यांत्रिकी एनपी सिंह विभागाध्यक्ष सिविल जी पी अग्रवाल एवं जेसीसी सदस्य लालमन सिंह राजकुमार शर्मा सुरेश राठौर सहित कार्यालय के सभी स्टाफ एवं महिला कर्मचारी ने वृक्षारोपण किया अलंकृता महिला मंडल द्वारा द्वारिका एक एवं द्वारिका टू में परिसर में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया इस कार्यक्रम में कुल 8सौ नग फलदार पौधे एवं 30 पुष्प के पौधों का रोपण एवं वितरण कर लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया गया नोडल अधिकारी पर्यावरण दीपक विश्वकर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद दिया
0 टिप्पणियाँ