सेवा ही संगठन है : दुआ
मनेन्द्रगढ़ के युवाओं ने भी किया रक्तदान।
कोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा जिले के मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 20 यूनिट रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ से पहुँचे युवा मोर्चा एवम महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भी रक्तदान किया।
मनेन्द्रगढ़ के भाजपा युवा मोर्चा के आकाश दुआ ने बताया कि भाजपा विकास के रास्ते पर बढ़ रही है। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रक्तदान करना और ऐसे समय में जब कोरोना संकट हैं और प्रदेश में लगातार ब्लड बैकों से ब्लड की कमी की बाते भी आ रही है ऐसे में हम सभी युवा साथियों के सामने यह अवसर हैं कि सेवा भाव से इस विपरीत परिस्थितियों में भी बड़ी संख्या में रक्तदान कर सेवा का संदेश दें और हमारे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान कर जनता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आपको बता दें की भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर सहित कोरिया जिले में भी रक्तदान किया गया वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा जिले में रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा संकल्प के साथ सेवा ही संगठन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर रूबी पासी, डॉ रश्मि सोनकर, जलील शाह,अखिलेश मिश्रा, रवि सिंह,सूरज चंदेल के अलावा भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ