दारसागर सहित पोंडी चोंडी में नही थम रहा शराबियों एवम शराब भट्टी खानों के ठिकाने
प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
अनूपपुर :- अनूपपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कंही न कंही महुवा दारू की भट्टियां चलते आ रही जिसमे कितने घर कितने परिवार और उनके दाम्पत्य जीवन बर्बाद होते रहता है ऐशे ही कारनामों में प्रचलित ग्राम दारसागर पोंडी चोंडी जो आये दिन नए नए कारनामो के साथ उजागर होते रहता हैं जिसमे अवैध दारू की भट्टियां चलाकर शराब की बिक्री जोर शोर से करते हुए ग्रामीणों में आये दिन वाद विवाद की स्थिति बनाते रहते हैं पर बड़ी बात तो यह भी है कि ऐसे महामारी लॉक डाउन जैसे परिस्थितियों में भी इनका हौसला खत्म होते नही दिख रहा गांव के शराबियों की बात तो छोड़िये भालूमाड़ा के शराबियों के लिए भी यह गांव मनोरंजन एवम नशे के लिए उपयुक्त जगह मानते हैं आये दिन भालूमाड़ा के शराबियों के द्वारा जमावड़ा लगाकर गांव में भीड़ बनाये रहते हैं चारो तरफ रोक टोक है फिर भी शराबियों के हौसले बुलंद हैं भालूमाड़ा जमुना क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन करते और इन गांवों में आकर रंगरलिया बनाते फिर रहे अब सवाल यह है कि इतने पत्राचार इतने प्रचलित होने के बाद भी इन गांवों में ये सब बन्द नही हो पा रहा कारण क्या है पुलिस प्रशासन कार्यवाही भी करती है फिर भी इन दारू भट्टी वालों को कोई डर नही इसका मतलब इन शराब तस्करों पर पुलिस का कोई ख़ौफ़ नही ।जबकि इन्ही गांवो मर सभ्य परिवार के साथ साथ सभ्य लोग भी रहते हैं पर आते दिन ऐशे लोगों को शराबियों से बहस बाजी और अपमानित होना पड़ रहा है जिसके चलते बहुत जल्दी ही इन गांवों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवम सभ्य लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से मांग करते हुए ज्ञापन सौपे जाने की सोंच रखी जा रही है
0 टिप्पणियाँ