बस स्टैंड में पेयजल सुविधा का अभावहजारों की आबादी के लिए नहीं है कोई इंतजाम, परेशान होते हैं यात्री

बस स्टैंड में पेयजल सुविधा का अभाव

हजारों की आबादी के लिए नहीं है कोई इंतजाम, परेशान होते हैं यात्री
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जनपद अंतर्गत जनपद मुख्यालय बदरा में स्थित बस स्टैंड में यात्री सुविधाएं ना होने की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । यह बस स्टैंड समीप स्थित दर्जनों ग्राम पंचायतों के साथ ही नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के हजारों यात्री प्रतिदिन बस यात्रा इसी बस स्टैंड से प्रारंभ करते हैं । जिसको लेकर यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

पेयजल समस्या, परेशान होते हैं यात्री

बदरा बस स्टैंड में यात्रियों के लिए पेयजल सुविधा का अभाव बना हुआ है । यहां पर ना तो सार्वजनिक हैंडपंप बस स्टैंड परिसर के समीप लगा हुआ है और ना ही कोई दूसरे प्रबंध यहां पर किए गए हैं । जिस वजह से यहां से अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ता है ।

सुविधाघर ना होने से यात्रियों को परेशानी

बस स्टैंड के समीप शौचालय ना होने के कारण और भी ज्यादा लोगों को परेशानी होती है । महिला यात्रियों के लिए यह किसी परेशानी से कम नहीं है जिसको लेकर कई बार लोगों के द्वारा मांग किए जाने के बाद भी अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ