ड्यूटी में तैनात नर्स से विवाद का आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी को खडगवां पुलिस ने भेजा
जेल।
कोरिया। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत ग्राम सैदा में कार्यरत नर्स से ड्यूटी के दौरान गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार
प्रार्थिया श्रीमती सोमिल ठाकुर पति राम प्रकाश ठाकुर उम्र 35 वर्ष सा. सैंदा थाना खडगवां घटना दिनांक
13.05.2021 को सुबह 10:30 बजे उप स्वास्थ्य केन्द्र सैंदा में अपनी ड्यूटी पर थी। उसी दौरान आरोपी बसंत लाल सिंह अपनी मां को लेकर आया और इंजेक्शन लगाने के लिए बोलने लगा।
जब प्रार्थिया ने उसे बताया की शासन द्वारा यहां पर इंजेक्शन
उपलब्ध नहीं कराया गया है तो इसी बात पर बसंत सिंह गुस्सा होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये गाली गलौच करने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए रजिस्टर एवं टेबल पर रखे हुये दवाईयों को फेंक दिया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अप.क्र. 159/21 धारा 294,506,353,186 का अपराध
पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुये शासकीय कार्य में बाधा डालकर नर्स से विवाद करने वाले आरोपी बसंत लाल पिता
बेचू सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी सैंदा को दिनांक 25.05.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने आगे बताया की इस तरह से किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारी और शासकीय कर्मचारियों से अभद्रता करने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, प्रधान आर. विरेन्द्र सिंह, आर. उमेश मि राजेश कुमार, बृजेश काशी, जसप्रीत सिंह सैनी, सैनिक प्रमोद साहू, विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ