*जरूरत मन्दों तक शिव सैनिक पहुँचा रहें राशन*

*जरूरत मन्दों तक शिव सैनिक पहुँचा रहें राशन*   *राजनगगर कालरी*   
              कोरोना काल में ब्याप्त संकट को देखते हुए सभी वर्ग के लोग कई प्रकार के समस्याओं से गुजर रहे हैं इसी कड़ी में वृद्धजनों, जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का कार्य नगर के  शिवसैनिकों के द्वारा किया जा रहा है ।अनूपपुर जिला अन्तर्गत जिले के अंतिम छोर पर बसे डूमरकछार नगर परिषद के मेजर ध्यानचंद वार्ड नंबर 14 झीमर में निवास करने वाले गरीब परिवार जिनमे कुछ बृद्ध ऐसे भी हैं जो 100 वर्ष की आयु से अधिक के हैं औऱ इस बुढ़ापे में उनका कोई सहारा भी नही है, अकेले ही रोज मर्रा की जिंदगी को किसी कदर से गुजर बसर कर रहे हैं, लॉक डाउन के कारण इनको भोजन का निवाला भी नसीब नही हो पा रहा है,वृद्ध और जरूरत मन्दों  की   खबर लगते ही  शिवसेना डूमरकछार नगर उपाध्यक्ष कृष्णा पनिका ने नगर अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं अन्य साथियों संजू गुप्ता, रवि गुप्ता, दादू गुप्ता, दिलीप तिवारी, दीपक पंडित एवं सब्लसाय चौहान के विशेष सहयोग से उक्त असहाय, गरीब औऱ जरूरतमंदों को यथाशक्ति राशन व्यवस्था कर उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया। जहां एक और जरूरतमंद परिवारों ने इन का आभार व्यक्त किया वहीं दूसरी तरफ इन सामाजिक कार्यकर्ताओं का नगर के लोगों ने भी सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं इन सामाजिक कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ