जमुना कोतमा/ आज अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत छोहरी गांव के एक पेड़ पर भालू चढ़ गया कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर भालू को देखा जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग अमले को जानकारी दी जिस पर वन विभाग अमले में डिप्टी रेंजर लतार दिलीप ओगरे हरद बीट गार्ड कुशल मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और मौके पर मुआयना कर रहे हैं साथ में वहीं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे हैं इन दिनों अनूपपुर जिले में भालुओ की दस्तक से ग्रामीण काफी दहशत में है इसके पहले भी कई जगहों पर भालू देखा गया है भालू दूसरे स्थानों से अनूपपुर जिला के ग्रामों में प्रवेश कर रहे हैं अभी 3 दिन पूर्व भालू माडा़ के संतोषी दफाई के पास भालू देखा गया था जिसे बन अमले के अनुसार नदी के उस पार जाना बताया गया था
0 टिप्पणियाँ