*अनूपपुर ज़िले के कोतमा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन*
जमुना कोतमा पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी पर भाजपा सरकार द्वारा करवाई गई एफ आई आर के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी के निर्देशानुसार अनूपपुर ज़िले के कोतमा में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कोतमा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में 4 लोगो के साथ शांतिपूर्ण तरीके से व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हाथ में ''मैं भी कमलनाथ, शिवराज तेरी तानाशाही नही चलेगी'' का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में गुडडू चौहान के साथ nsui प्रदेश महासचिव रफी अहमद, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अशरफी, मंडल अध्यक्ष शिवम सराफ उपस्थित रहें
0 टिप्पणियाँ