कोरोना को हराने के लिए युवाओं ने दिखाया जोश*

बी एल सिंह

*कोरोना को हराने के लिए युवाओं ने दिखाया जोश*
डोला--- कोरोना से बचाव के लिए शासन के द्वारा टीकाकरण 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों का तेजी से किया जा रहा है जिसको लेकर प्रशासन व नगर परिषद द्वारा  प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ ही लोगों के दिमाग में जो भ्रम फैला है उसे भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है 29 मई को नगर के शासकीय कन्या विद्यालय राजनगर  में 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जिसमें युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

*टीकाकरण के लिए युवाओं में ज्यादा उत्साह*

सेंटर में रजिस्ट्रेशन व टीका लगने की जानकारी प्राप्त होते ही कन्या विद्यालय में युवाओं का तांता लगा रहा बाबूलाईन निवासी जोयता सेन गुप्ता ने बताया कि वैक्सीनेशन का बेसब्री से इंतजार था जिसके चलते सुबह ही टीकाकरण केंद्र पहुंचकर बुक करा कर ली वैक्सीन का पहला डोज लगवा कर अच्छा महसूस कर रही हैं उनके द्वारा यह भी बताया गया कि संक्रमण से बचाव में वैक्सीन ही कामगर साबित हो रही है। वैक्सीन लगने के बाद किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। कोरोनारोधी टीके की पहली डोज मिलने से काफी सुरक्षित महसूस कर रही हूँ राजनगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी नेहा सैनी ने कहां की आज मैंने भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया है उन्होंने कहा कि लोगों के बीच में टीका को लेकर जो भय का माहौल व्याप्त है उसे दूर करें और आगे आकर टीका लगवाएं ।

*कोरोना वैक्सीन के लिए महिलाओं की संख्या ज्यादा*

 राजनगर क्षेत्र की नारी शक्ति पूजा शर्मा ने बताया कि जिस तरह से वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसको देखते हुए अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आज उन्होंने कन्या स्कूल राजनगर (टीकाकरण केंद्र) में पहुंच कर टीका लगवाया उन्होंने सभी युवाओं से भी अपील की है कि टीका से डरे नहीं कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना अति आवश्यक है अतः आगे आकर टीका लगवाएं । राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि महामारी से परिवार व समाज को सुरक्षित रखने का एकमात्र उपाय सिर्फ वैक्सीन है। सभी को इसे लगवाने के लिए उत्साह दिखाना चाहिए। कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है जब पहला चरण शुरू हुआ था तब से ही वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना चाहता था। जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई जाकर रजिस्ट्रेशन कराया और वैक्सीनेशन का पहला डोज प्राप्त किया। 

*राजनगर कन्या विद्यालय में दो दिनों में 380 लोगों को लगें वैक्सीन*

राजनगर कन्या विधायक में 28 मई को 280 व  29 मई को 100 लोगों को वैक्सीन लगी टीकाकरण को सफल बनाने के लिए सीएचओ रिचा सिंह, एएनएम उर्मिला मंडल, संतोष सिंह, सावित्री सिंह, सुपरवाइजर केशव मरावी, कोरोना वॉलिंटियर सुमिता शर्मा, विजय जायसवाल, बी एल सिंह ,जय कुमार, नगर परिषद से आकाश, अनूप गुप्ता, मनजीत, अखण्ड प्रताप सिंह अभय,स्वरुप सेन गुप्ता, भावना श्रीवास्तव ने अपना योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ