*पीपीटी किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार* *अमरकंटक (श्रवण उपाध्याय):-*

*पीपीटी किट पहनकर   किया गया अंतिम संस्कार* 
 *अमरकंटक (श्रवण उपाध्याय):-*
 
लंबे समय से चली आ रही कोरोना महामारी के दौरान अमरकंटक क्षेत्र में कई लोग काल के गाल में समा गए , कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय के डॉक्टर एस. के.तिवारी के पूज्य पिता स्वर्गीय श्री कृष्णा तिवारी जिनकी उम्र 75 वर्ष  अपने जीवन के गुजार चुके थे । डॉक्टर तिवारी ने बताया कि पिता जी को कुछ दिन पहले ही लेकर यंहा आया था वे स्वस्थ थे , पर अचानक तबियत बिगड़ने पर चेकअप के बाद राजेन्द्रग्राम हॉस्पिटल ले जाकर इलाज चल रहा था अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बिलासपुर ले ही जा रहे थे कि रास्ते मे ही उन्होंने हमारा साथ छोड़ स्वर्ग को सिधार गए । वापस अमरकंटक लाया गया कोरोना पोजिटिव थे जिस कारण पूरी सुरक्षा व कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार कार्य किया गया , पीपीटी किट पहन कर पहली बार अमरकंटक मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार हुआ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग ने पूरा सहयोग किया इन्ही के बताए अनुसार ही अंतिम संस्कार का कार्य सम्पन्न कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ