*दुकानदारों को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश*
*अनूपपुर 30 मई 2021/* खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने 1 जून 2021 से प्रदेश में प्रारंभ होने जा रही अनलाॅक की प्रक्रिया के तहत दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। आपने ‘‘नो मास्क नो सर्विस’’ का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने आज भोपाल में निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अनूपपुर जिले में ‘‘अनलाॅक’’ के संबंध में जिले के कोविड प्रभारी प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग श्री अनिरुद्ध मुखर्जी, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व संचालक श्री बृजेश गौतम समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा की।
प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग ने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण है, वहां दुकानें खोलने के प्रस्ताव शासन को भिजवाएं जाएं तथा वहां नागरिकों को होम डिलेवरी की सुविधा दी जाए। आपने नगरीय क्षेत्रों में दुकानदारों एवं नागरिकों को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ