बीएमएस को छोड़कर संयुक्त यूनियन ने मनाया काला दिवस**किसानों के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा इंद्र पति सिंह

*बीएमएस को छोड़कर संयुक्त यूनियन ने मनाया काला दिवस*
*किसानों के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा इंद्र पति सिंह*
संतोष चौरसिया 
जमुना कोतमा अखिल भारतीय काला दिवस को लेकर दिनांक 26 मई 2021 अनूपपुर जिला मे कोयलांचल क्षेत्र में बी एम एस को छोड़कर संयुक्त रूप से सभी युनियनो के द्वारा हसदेव क्षेत्र जमुना कोतमा क्षेत्र में कार्यवाही की गयी वहीं दूसरी तरफ आंगनवाड़ी सहायिका एकता युनियन सीटू व आशा ऊषा सहयोगिनी एकता युनियन सीटू  तथा म0 प्र0 किसान सभा के द्वारा जिला मे विभिन्न जगहों में कार्यवाही की गयी है जिला महासचिव कामरेड इंद्रपती सिंह बताया कि किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डर मे लगातार 6 महिने से संघर्षरत है। और केंद्र की सरकार से वापस लेने आह्वान कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर अमानवीय व्यवहार का रुख अख्तियार किए हुए हैं। इस काले दिवस को लेकर देश का मजदूर वर्ग अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए केंद्र सरकार से काले श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर काला दिवस मे शामिल हैं 
कामरेड इंद्रपती सिंह ने मोदी और भाजपा सरकार को आगाह किया है कि सरकार किसानों की धैर्य की परीक्षा ले रही है लेकिन देश का किसान मजदूर शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं सरकार अभी भी आश मे है कि किसान मजदूर थककर अपना आंदोलन बंद कर देंगे लेकिन किसान मजदूर की संयुक्त एकता के फलस्वरूप आज भी संघर्ष जारी है और आगे भी जारी रहेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ