*कोरोना वालंटियर्स कोरोना मरीजों को दवा पहुंचाने में कर रहे हैं सहयोग*
*अनुपपुर --* जिले में इनदिनों चल रहे *‘‘मैं कोरोना वालेंटियर‘‘* अभियान के तहत कोरोना वालंटियर्स रेल्वे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर होम आइसोलेट मरीजों को दवा पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त लॉकड़ाउन के दौरान जनता को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ जागरूकता, दीवाल पर नारा लेखन जैसे कार्य भी प्रमुखता से कर रहे हैं।
इसी कड़ी में कोरोना वालेंटियर्स रवि नापित व गौरव के द्वारा जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना मरीजों के लिए मेडिसिन किट बनाने में सहयोग किया। कोरोना वालेंटियर्स पार्वती वर्मा के द्वारा लगातार कई दिनों से अपनी सहयोगीजन प्रतिभा साहू के साथ रेल्वे स्टेशन कोतमा में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। कोरोना वालेंटियर गोपिका तिवारी द्वारा पुष्पराजगढ़ के ग्राम अमदरी के ग्रामीणों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया व केंद्र में आवश्यक व्यवस्ता सुनिश्चित करने में अपना योगदान दिया।
कोरोना वालेंटियर्स अनिल मिश्र द्वारा अपने ग्राम देवहरा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना जाँच शिविर का आयोजन किया गया। निरंतर छः दिन से लगातार करोना वॉलिंटियर्स टीम अमलाई कॉलरी द्वारा अमलाई रेल्वे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। यात्रियों को मास्क, सैनेटाइजर उपयोग के लिए जागरूक किया गया। उन्हें समझाइस दी जा रही है कि स्वास्थ्य में कोई भी पेरशानी के लिए जिला अस्पताल में जांच करवाएं।
ग्राम पंचायत पायारी नंबर 1 में डुग्गी बजवा कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। कोरोना वालेंटियर्स विजय कुमार, सुमिता शर्मा व रवि सोनी द्वारा कोतमा व राजनगर कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को शर्बत व चाय का वितरण किया गया। कोरोना वालेंटियर अर्पित शुक्ला व वैभव जैन द्वारा कोतमा कोविड़ टेस्ट केंद्र नगरपालिका कोतमा में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
0 टिप्पणियाँ