*नवगठित नगर परिषद डूमर कछार बनगवां डोला मे नियम विरुद्ध किया गया कर्मचारियों की भर्ती*
*नहीं मिला स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार का अवसर*
* *बिना निविदा प्रकाशन के लेन देन गुपचुप तरीके से भर्ती किए जाने का आरोप*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनूपपुर जिले के 3 ग्राम पंचायतों को नगर परिषद के रूप में संचालित कर दिया गया है जिसमें डूमर कछार बनगवां डोला यह तीनों पंचायत अनूपपुर जनपद के अधीन हुआ करते थे यहां के मूल निवासी जैसे पाव गोड़ कोल आदि आज भी निवासरत है तथा अपनी खेती किसानी एवं मजदूरी करके जीवन यापन करने पर निर्भर हैं समय के साथ बदलाव आया जनसंख्या बढ़ी बाहरी लोग कोयला खदान में काम करने आए उक्त जगहों का स्वरूप परिवर्तन हुआ और शहरी क्षेत्र वातावरण कार्यशैली आदि होने के कारण सासन द्वारा नगरपरिषद का का दर्जा प्रदान किया है कार्यालय संचालित हुआ कार्यालय संचालन हेतु कर्मचारियों की आवश्यकता अनुसार भर्ती गुपचुप तरीके से लगभग तीनों नगर परिषद हेतु सैकड़ों की तादाद में कहां से कैसे भर्तियां कर ली गई स्थानीय वासियों के युवा बेरोजगारों को हवा तक नहीं लगी स्थानीय लोगों का यहां तक कथन है कि हमारा नाम तक नहीं आया और जिन लोगों को लिया गया है यह दबंग लोग हैं हम गरीब हैं हमें परेशान करेंगे लेकिन पूरे भर्ती में नियम को दरकिनार कर भाई भतीजावाद के अलावा लंबा रकम का लेनदेन चला है और सब बाहरी व्यक्तियों की भर्ती की गई है उक्त भर्ती में ना तो आरक्षण का पालन किया गया है और ना ही किसी तरह से किसी समाचार पत्रों में विज्ञापन निकाला गया है लगभग पिछले तीन-चार माह से यही लेनदेन का काम जो असीमित लेन देन है तीन से चार लाख तक दे चुके लोगों का कहना है कि हम रुपिया भी दिए अभी तक हमारी जॉइनिंग नहीं हुई दूसरी ओर स्थानीय वासियों का कथन है कि हमारे घरों में बैठे बेरोजगार युवाओं को कोई अवसर नहीं दिया गया संपूर्ण भर्ती प्रकरण की हम जांच चाहते हैं और उक्त भर्ती को रद्द किया जाए और नई भर्ती नियमानुसार की जाए और हम स्थानीय वासियों को प्राथमिकता दी जाए और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए हम समस्त तीनों नगर परिषद के स्थानीय निवासी समाचार पत्र के माध्यम से यह मांग करते हैं कि हमें न्याय मिले रोजगार के रूप में अन्यथा धरना आंदोलन के साथ माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा में भी माथा टेकने पर हम इस अन्याय जो हमारे साथ किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे हम नवागत जिला कलेक्टर महोदय अनूपपुर तथा माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन महोदय से निवेदन कर मांग करते हैं कि ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय नगरी विकास शहडोल जो इस पूरे भर्ती घोटाले में शामिल है के विरुद्ध भी कार्यवाही हो तथा अभी तक कोई भी कर्मचारी किसी भी कार्यालय में काम नहीं पाया है बाजार बहुत गर्म है जो रकम दिया है वह ठगा महसूस कर रहा है जिसको अवसर नहीं दिया गया वह भी ठगा महसूस कर रहा है हम समाचार पत्र के माध्यम से अनुरोध पूर्वक मांग करते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय तथा जिला कलेक्टर महोदय हमें न्याय दिलाएं जिससे कि हम अपने हक से वंचित न रह सकें
0 टिप्पणियाँ