*आमाडाड़ ओसीपी के विस्थापन से प्रभावित कर्मचारियों एवं किसानों को लाक डाउन तक विस्थापन हेतु बाध्य न किया जाए= लालमन सिंह*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में संचालित खदान आमाडाड़ ओसीपी के विस्थापन से प्रभावित कर्मचारियों एवं किसानों को लाक डाउन तक विस्थापन हेतु बाध्य न किए जाने की मांग एटक के महामंत्री लालमन सिंह ने महाप्रबंधक सुधीर कुमार जमुना कोतमा क्षेत्र व कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर महोदय अनूपपुर को लिखकर किया है
लालमन सिंह ने लिखे पत्र के माध्यम से बताया कि आमाडाड़ ओसीपी से प्रभावित कर्मचारियों व किसानों को लॉकडाउन में विस्थापन हेतु प्रबंधन द्वारा बाध्य किया जा रहा है जो उचित नहीं है मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लॉक डाउन में घर से निकलने की बंदिश लगाई गई है ऐसी स्थिति में प्रबंधन के द्वारा कर्मचारियों की हाजिरी बंद कर विस्थापन हेतु मजबूर किया जाना माननीय दृष्टि से उचित नहीं है क्योंकि शासन द्वारा लॉक डाउन करोना महामारी की चैन तोड़ने के लिए लगाया गया है जिससे लोग एक दूसरे के संपर्क में न रहें और सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन हो ऐसे समय में विस्थापन करने से लॉक डाउन का उल्लंघन होने की पूरी संभावना है
एटक के क्षेत्रीय महामंत्री लालमन सिंह ने कलेक्टर महोदय व महाप्रबंधक महोदय से मांग किया है कि लॉकडाउन तक विस्थापित न होने का समय दिया जाए और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने का दिशानिर्देश जारी करने का निर्देश जारी किया जाए इसकी सूचना महाप्रबंधक संचालन को भी दिया गया है
0 टिप्पणियाँ