डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या।आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।मनेन्द्रगढ़ के रापाखेरवा में हुई थी घटना।

डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या।
आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मनेन्द्रगढ़ के रापाखेरवा में हुई थी घटना।
कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत रापाखेरवा में मंगलवार को पति पत्नि के बीच हुए मामूली विवाद के बाद पति ने लकड़ी के डंडे से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही मनेन्द्रगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
            मिली जानकारी के अनुसार 
 प्रार्थिया आरती पाव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17.05.2021 को शाम लगभग 5 बजे उसके जीजा का भाई पंचम
सिंह मोबाईल से उसको सूचना दिया कि प्रार्थिया की दीदी जयमन्ती पाव को उसी का पति जीर सिंह पाव द्वारा डण्डा से मारपीट किया है, जिससे उसकी मौत हो गयी है।
                        प्रार्थिया की रिपोर्ट पर
 थाना मनेन्द्रगढ में अपराध कमांक 168/2021 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा सम्पूर्ण तथ्यों से पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह तथा पुलिस अनु० अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके को तत्काल अवगत कराया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया गया । 
                       आरोपी जीर सिंह ने पूछताछ में बताया की अपने मां की क्रियाकर्म की तैयारी हेतु दोनो पति-पत्नि दिनांक 17.05.2021 को घर में पोताई का काम कर रहे थे।
                       दोपहर लगभग 3 बजे खाना निकाल कर खा लो बोलने की बात पर दोनो में विवाद हुआ
और आरोपी जीर सिंह द्वारा बांस की डण्डा से मृतिका जयमन्ती को दोनो पैर,पेट, पीठ,जांघ में मारपीट करने से अन्दरूनी चोट आयी जिससे शाम लगभग 4 बजे उसकी मृत्यु
हो गयी । विवेचना के दौरान आरोपी जीर सिंह के द्वारा अपराध करना साबित होने के बाद आरोपी को दिनांक 19.05.2021को 09.30 बजे
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
       सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह,सउनि आर.एन.गुप्ता
आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार,पन्ना लाल राजवाडे, इस्ताक खान, धर्मेन्द्र साहू,
पुरूषोत्तम बघेल, सैनिक सुरेश रजक का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ