*तेंदूपत्ता संग्रहण कर रही महिला पर भालू ने किया हमला**घायल अवस्था में इलाज के लिए चिकित्सालय में किया गया दाखिल*

*तेंदूपत्ता संग्रहण कर रही महिला पर भालू ने किया हमला*

*घायल अवस्था में इलाज के लिए चिकित्सालय में किया गया दाखिल*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर  वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत लतार सर्किल के पड़ौर बीट में तेंदूपत्ता संग्रहण करने के लिए गई हुई महिला पर भालू ने हमला करते हुए महिला को घायल कर दिया । जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है ।
मामले के बारे में बताया गया कि पड़ौर निवासी अगसिया बाई पति बेनू केवट उम्र 28 वर्ष जोकि रविवार की दोपहर गांव के अन्य पांच महिलाओं के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए समीप ही स्थित पीठीराह के जंगल गई हुई थी । जहां सभी अलग-अलग स्थानों पर तेंदूपत्ता संग्रहण कर रहे थे तभी अचानक भालू ने महिला के ऊपर हमला करते हुए उसके पीठ में नाखून गड़ा दिया । घायल महिला बचने के लिए शोर मचाते हुए भागने लगी तब सभी लोगों के एकजुट होने पर भालू डर कर भाग गया । इस मामले की जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच उमाकांत उईके के द्वारा वन विभाग तथा थाने में देते हुए घायल महिला को इलाज के लिए परासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला वापस घर आ गई । इस मामले पर वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवेश सिंह भदौरिया के द्वारा कहा गया कि घायल महिला को विभागीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ