नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधडी का आरोपी गिरफ्तार।9 लाख लेकर कॉलरी में नौकरी का दिया था झांसा।खड़गवां पुलिस की कार्यवाही।

नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधडी का आरोपी गिरफ्तार।
9 लाख लेकर कॉलरी में नौकरी का दिया था झांसा।
खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

कोरिया। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत कॉलरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 व्यक्तियों से 9 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
                      खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी विजय सिंह पिता स्व. लाल साय वर्ष सा. भरदा थाना खडगवां एवं महिपाल सिंह पिता स्व. अहिबरन सिंह सा. भरदा थाना खडगवां एवं लालबहादुर पैकरा पिता विकांत पैकरा सा. बसेलपुर थाना खडगवां से वर्ष 2015 में आरोपी श्रीकांत जायसवाल आ. शिवशंकर जायसवाल उम्र 38 वर्ष सा. पोडी बचरा थाना खडगवां जिला कोरिया छ.ग.के द्वारा SECL में नौकरी लगवा दुंगा बोलकर तीनों आवेदकों से तीन-तीन लाख रूपये मांगा गया था
तब प्रार्थी विजय सिंह ने अपना जमीन बेचकर एवं प्रार्थी महिपाल सिंह ने अपनी सास से उधार लेकर व प्रार्थी लालबहादुर पैकरा ने अपने पिता जी से पैसा मांग कर सभी ने तीन-तीन लाख रूपये कुल 900000 (नौ लाख रूपये ) आरोपी को दिया था।
                 आरोपी द्वारा प्रार्थीगणों को SECL में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधडी कर फर्जी नियुक्ति
प्रमाण पत्र दिया था। जब तीनों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। पैसा वापस करने को बोलने पर आरोपी
के द्वारा चेक दिया था जिसे आहरण हेतु बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया।
          प्रार्थीगणों की रिपोर्ट पर आरोपी श्रीकांत जायसवाल के विरूद्ध थाना खडगवां में अप. क्र.135/21 धारा 420,468,471 ता०हि0, अप०क0 136/21 धारा 420,468,471
ता०हि0, एवं अप0क0 150/21 धारा 420,468,471 ताहि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  
                   विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह
(IPS) अति. पु.अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिये सउनि अमर जायसवाल के नेतृत्व में टीम
तैयार किया गया जो फरार चल रहे आरोपी की लगातार पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 17.05.2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
                  सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि अमर जायसवाल, आर0 385
विपेन्द्र देव सिंह, आर0 468 बालकरण कुजुर, आर0 498 बृजेश काशी, का सराहनीय
योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ