कोतमा कॉलरी क्लब में 60 लोगों को लगाया गया वैक्सीन का दूसरा डोज।

कोतमा कॉलरी क्लब में 60 लोगों को लगाया गया वैक्सीन का दूसरा डोज।
  भालूमाड़ा--- अनूपपुर जिला स्वास्थ्य विभाग एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर एसबी चौधरी के निर्देशन में पसान कोतमा कॉलरी क्लब में 45 वर्ष से ऊपर वालों कोवीसील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया जहां 60 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया ।
       कोरोना महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है और इसके लिए अब लोगों में जागरूकता भी आ रही है हालांकि अभी भी कुछ लोग अफवाहों पर ध्यान देते हुए टीकाकरण से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन पसान में टीकाकरण की जानकारी व लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के वॉलिंटियर्स जनप्रतिनिधि सभी लोग प्रयास में हैं कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके जिससे उनकी सुरक्षा हो।
      कोतमा कॉलरी क्लब में टीकाकरण के लिए जहां कोतमा विकासखंड का स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे हैं वही पसान नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई के द्वारा टीकाकरण के लिए आवश्यक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है और टीकाकरण के लिए परस्पर सहयोग व सुझाव भी दिए जा रहे हैं आज कोतमा कॉलरी क्लब में टीकाकरण का पहला दिन था जहां लगभग 60 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज का टीकाकरण किया गया आज के टीकाकरण में कोतमा बीएमओ द्वारा निरीक्षण करते हुए सुझाव दिए गए साथी साथ टीकाकरण व्यवस्था की सराहना भी किए वही कालरी प्रबंधन द्वारा भी पूरा सहयोग टीकाकरण के लिए प्रदान किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ