संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू की स्थापना 51 वर्ष पूरा होने पर अनूपपुर जिला मे विभिन्न क्षेत्रों में फैली सीटू कोयलांचल क्षेत्र मे कोयला श्रमिक संघ सीटू जमुना कोतमा क्षेत्र हसदेव क्षेत्र आंगनवाड़ी सहायिका एकता युनियन एवं आशा उषा सहयोगिनी मे सभी सेक्टरों में मनाया गया स्थापना दिवस एवं स्थापना दिवस पर कोयला श्रमिक संघ सीटू ने परिचर्चा अयोजित किया जिसमें लेबर कोड और कोयला उद्योग पर भावी असर कामरेड डी डी रामानंद आल इंडिया कोल वर्क्स फेडरेशन महासचिव तथा सीटू स्थापना का परिपेक्ष एतिहासिक कामरेड प्रमोद प्रधान राष्ट्रीय सचिव एवं म0 प्र0 महासचिव वा कोयला श्रमिक संघ के समक्ष मौजूद चुनौतियां कामरेड जे एस सोडी महा सचिव के एस एस आपना उद्बोधन दिए परिचर्चा को सुचारू रूप से संचालन का कार्य कामरेड महेश श्रीवास्तव के एस एस अध्यक्ष ने किए
जिला महासचिव इंद्रपती सिंह ने बताया कि 30 मई 1970 को सीटू का स्थापना हुआ तब से लगातार एकता बनाकर सर्वहारा वर्ग की लड़ाई लड़ता आ रहा है
साथियों आज जब समूचा देश कोरोना वायरस जैसी भीषण महामारी की चपेट में है जिसका मुकाबला हम सब को मिल कर करने की जरूरत है ऐसे नाजुक समय में कुछ निठल्ले अपने आपको बेचकर प्रदेश की मेहनत कश जनता को असहाय बना रहे है जिसका सीधा असर गरीब मजदूर मध्यम वर्ग एवं प्रवासी पर पड़ रहा है
रोटी रोजगार स्वास्थ्य आवास शिक्षा भुखमरी छीनता रोजगार सिकुड़ते उद्योग श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूर के 8 घंटे के काम के अधिकार को बढकर 12 घंटे करने की साजिश की जा रही है वहीं दूसरी तरफ काले कृषि कानून लागू करने निजी मालिकों का मुनाफा बढे और ज्यादा से ज्यादा किसान मजदूरों का खून चूसने के साथ साथ बेरोजगारी मे इजाफा हो खत्म किए जा रहे सार्वजनिक क्षेत्रों सहित आम मेहनतकशों से जुड़े हर विषय अंतरराष्ट्रीय वा देशी पूंजी पतियों के बनाए जाने के मारक प्रभाव बहुमत आबादी को झेलने पड रहा है
साथियों इस समय में जिला माफियाओं भष्टाचारियों और धनकुबेरों की गिरफ्त में है लेकिन सीटू थका नहीं रूका नहीं मुसल्सल संघर्ष जारी है सीटू के स्थापना दिवस पर मोजबियर के मजदूरों आंगनबाड़ी आशा ऊषा निर्माण मजदूर ठेका मजदूर और कोयला मजदूरों के संघर्षों को बुनने और उन्हें संगठित कर आगे बढाने का जिला समिति अनूपपुर संकल्प लेता है कि मेहनतकशों को उनके वाजिब हक दिलाने की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। हम लड़गे तो जीतेंगे जरूर
0 टिप्पणियाँ