राहगीरों का खडगवां पुलिस करा रही कोविड टेस्ट।33 की जांच में 1 पॉजिटिव।

राहगीरों का खडगवां पुलिस करा रही कोविड टेस्ट।
33 की जांच में 1 पॉजिटिव।

कोरिया। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत रविवार को राहगीरों का कोविड 19 जांच कराया गया। कुल 33 लोगों की जांच की गई जिसमें 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया जिसे बेहतर उपचार के लिये दवाई और समझाईस देकर घर भेज दिया गया।
                आपको बता दें की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह के नेतृत्व में खडगवां क्षेत्र में आने जाने वाले राहगीरों को रोककर स्वास्थ्य कर्मचारियों से उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया। थाना खडगवां क्षेत्र में आने जाने वाले कुल 33 राहगीरों का कोविङ-19 टेस्ट कराया गया जिसमें से 32 व्यक्ति निगेटिव पाये गये एवं बैकुण्ठपुर निवासी मोटर मैकेनिक पॉजिटिव पाया गया जो बैकुण्ठपुर से कोडांगी जा रहा था जिसे दवाई दिलाकर वापस बैकुण्ठपुर भेजा गया एवं घर मेंरहने की समझाईस दी गई। एवं आने जाने वाले राहगीरों को रोककर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करने एवं अनवाश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की समझाईश दी गई। 
           सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे, आरक्षक जसप्रीत सिंह सैनी, धर्मबेल तिर्की, सैनिक विनय
श्याम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ