वृद्व की हत्या कर घर में जलाने के मामले में 2 गिरफ्तार।
ग्राम कठौतिया में हुई थी घटना।
कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कठौतिया में एक वृद्ध की अधजली लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और घटना को अंजाम देने वाले 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ सचिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.05.2021 को थाना मनेन्द्रगढ मे सूचना प्राप्त हुई कि मनेन्द्रगढ़ फारेस्ट नाका के सामने बैकुण्ठपुर रोड पर निवासरत
मृतक मान सिंह उर्फ जेठू पिता अजमेर सिंह को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अन्दर जलाकर बाहर से ताला लगाकर चले गये है जिस पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमाक 163/2021 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा सम्पूर्ण तथ्यों को पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह तथा पुलिस अनु० अधिकारी मनेन्द्रगढ कर्ण कुमार उके को अवगत करया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर एफएसएल टीम को सूचना देकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया । संदेही
व्यक्तियो पर निगरानी हेतु एक टीम लगायी गयी।
उसी दौरान साक्ष्यो के आधार पर
संदेही बालको से पूछताछ किया गया। विधिविरूद्व बालकों द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से हमारे बीच में विवाद होता रहता था। घटना
दिनांक दरम्यानी रात को विवाद होने पर मृतक मान सिंह को लोहे के छड़ से प्रहार कर मारना तथा उसे खाट में लेटाकर मिट्टी तेल डालकर आग से जलाना व बाहर से ताला लगाकर चाभी को फेंकना बताये। विधि विरूद्व बालकों की निशानदेही पर नहर के पास से ताला की चाभी व हत्या में प्रयुक्त लोहे का छड़ बरामद किया गया।अपराध सदर धारा घटित करना पाये जाने से विधि विरूद्व बालको को किशोर न्यायालय बैकुण्ठपुर रिमाण्ड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह,सउनि आर०एन०गुप्ता, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार,पुरूषोत्तम बघेल
का सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ