*संयुक्त यूनियन के द्वारा दिनांक 26मई-2021 को जमुना कोतमा क्षेत्र के सभी खदानो मे काला दिवस मनाया जायेगा- लालमन सिंह*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एस.ई.सी.एल. केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दिनांक 26 मई2021 को जमुना कोतमा क्षेत्र के सभी खदानों मे भारत सरकार के मजदूर ,किसान ,व उद्योग बिरोधी नीतियों के खिलाफ सभी श्रमिक साथी काला फीता लगा कर काला दिवश मनाये गे। जानकारी देते हुए एटक के क्षेत्रीय सचिव का.लालमन सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष का. राजकुमार शर्मा ने बताया कि किसान बिल के खिलाफ हमारे देश के अन्य दाता 06 माह से अंदोलन कर रहे हैं देश की बहरी गूँगी सरकार कान मे तेल डाल कुंभकर्ण की नींद मे सोयी है। कोरोना काल का फायदा उठा कर मजदूरों पर हमला कर 44श्रम कानून को खत्म कर 04 लेबर कोड बिल को पास करा लिए ।श्रम कनून बनवाने मे सैकड़ो श्रमिकों ने अपनी कुर्बानी दे कर लेबर कानून बनवाएं थे जिसको मोदी सरकार ने एक झटके मे खत्म कर मजदूरों के ऊपर जबरदस्त कुठाराघात किया है। देश के सरकारी उद्योग को पूँजी पतियों को बेचा जा रहा है। श्रमिकों का असतित्व खतरें मे है। कर्मचारियों को 30 साल कीसेवा व 50 वर्ष की उम्र के बाद जबरन रिटायर्ड किये जाने की योजना सरकार ला रही है।जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कोल इंडिया को बिखंडित करने जा रहें है। आज पूरा देश महगाई से परेशान है। पेट्रोल की कीमत आसमान छूती हुई लगभग 105रु.लीटर पहुंच गया है। पूरा देश आज महगाई ,बेरोजगारी व कोरोना महामारी से परेशान था और भारत सरकार चुनाव मे मस्त थी।एटक के प्रदेश अध्यक्ष व एस.ई.सी.एल. के महामंत्री का. हरिद्वार सिहं ने कोयला श्रमिकों व ठेकेदारी मजदूरों की करोना मे मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये अनुग्रह राषि देने की मांग भारत सरकार व कोल इडिया प्रबंधन से किये है। एस.ई.सी.एल.के इकलौते नेता है जो कोरोना काल मे भी श्रमिको की आवाज को बुलंदी के साथ भारत सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन के पास रखते आ रहें है।क्षेत्रीय सचिव का.लालमन सिहं सभी श्रमिक साथियों बिनम्र अपील किए है कि दिनांक 26मई 2021 को सभी साथी गर्मजोशी के साथ काला दिवश मनाए।और अपने अपने इकाई की बीडियो रिकार्डिंग कर संगठन के ग्रूप मे डालने का कष्ट करेंगे
0 टिप्पणियाँ