अचानक आये आंधी तूफान ने मचाई तबाही टीन शेड छज्जो, पेंड़ सहित दर्जनों विद्युत पोल हुए धरासायी
कोतमा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो को विद्युत सप्लाई हुई 24 घण्टे के लिए बाधित।
कोतमा। आज शाम 7 बजे से शुरू हुए लगभग आधा घण्टे के तेज आंधी तूफान बारिश के कहर से पूरा कोतमा नगर अस्त व्यस्त हो गया। अचानक मौसम में आये बदलाव के कारण तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। अचानक आये मौसम के बदलाव व तेज आंधी तूफान में कोतमा नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डो में बड़े बड़े पेड़ धरासायी हो गए। व दर्जनों विद्युत पोलो के गिरने की सूचना है। पूरे नगर के गली मोहल्लों के सड़को पर टूटे पेड़ विद्युत लाइन दुकानों के होर्डिंग पोस्टर टीन शेड धरासायी बिखरे पड़े हैं। वही तेज आंधी तूफान से घरों के छप्पर टीन शेड टूट कर उड़ गए हैं। साथ ही घर के छतों पर रखी पानी टँकीया टूट गयी हैं। जगह जगह बिजली के तार टूटने व पोल टूटने से विद्युत प्रवाह प्रभावित हुई है। वही मुक्तिधाम वार्ड नम्बर 4 के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बगल में चाय नाश्ते की दुकान से अपने परिवार का पेट चलाने वाले सन्तोष सोनी की टपरे की पूरी दुकान ही उजड़ गयी। आंधी तूफान के बाद दुकान की स्थिति को देखकर पूरे परिवार के चेहरे पर पेट पालने के लिए चिंता की लकीरें साफ देखी गयी। इसी तरह कई गरीबों के घरों की सीट उड़ गई है। आंधी तूफान से कितना नुक्शान हुआ इसका आंकलन कल दिन में ही हो पायेगा
इस सम्बंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुशील कुमार यादव ने आम जनता को जानकारी देते हुए बताए हैं कि जगह जगह पोल टूटने व 11 केव्ही लाइन में पेड़ गिर जाने के कारण पूरी रात विद्युत सप्लाई सुचारू नही हो पाएगी। कल तक मेन्टेन्स कार्य किया जा सकेगा।
0 टिप्पणियाँ