*जमुना कॉलरी का पुराना अस्पताल बना 22 बिस्तरों वाला ऑक्सीजन युक्त गोविंड सेंटर- सुधीर कुमार*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा जमुना कॉलरी का एसईसीएल हॉस्पिटल जहां एक कमरे में काफी दिनों से एक डिस्पेंसरी के रूप में कार्य हो रहा था की सुधीर कुमार महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र के द्वारा अपने श्रमिकों एवं उनके परिवार के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को देखते हुए इस वैश्विक महामारी के कठिन संकट की घड़ी में आपने अवश्य साहस का परिचय देते हुए बिलासपुर मुख्यालय से बात कर इस पुराने जमुना कालरी हॉस्पिटल को 22 बिस्तरों वाला सर्व सुविधा युक्त गोविंड सेंटर 1 सप्ताह में ही निर्माण करा डाला
इसके लिए लगातार श्रमिकों के साथ सभी श्रमिक नेताओं के द्वारा लगातार मांग की जाती रही है क्योंकि अस्पताल काफी पुराना था इसकी बिल्डिंग की हालत में सुधार हेतु कई काम कराना आवश्यक था जिसमें काफी पैसा एवं समय की आवश्यकता थी जिसमें पहले तो बिलासपुर मुख्यालय से अनुमति की भी आवश्यकता थी परंतु स्थानीय मंत्री बिसाहू लाल सिंह एवं जिलाध्यक्ष कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर जिला अनूपपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन से जमुना कोतमा क्षेत्र में अब कुल 40 बिस्तरों वाला ऑक्सीजन युक्त कोविड-19 सेंटर बन कर जनमानस की सुविधा हेतु तैयार है जो इस वैश्विक महामारी से लड़ने में लोगों की सहायता करेगा ज्ञात हो कि 18 बिस्तरो एक कोविड सेंटर कोतमा कालरी में 1 मई 2021 को महाप्रबंधक द्वारा पहले ही तैयार कर लिया गया है जो क्षेत्र के लिए बहुत ही राहत की बात है
इस कार्य में महाप्रबंधक सुधीर कुमार के द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के मंत्री महोदय श्री बिसाहू लाल सिंह एवं श्री चंद्र मोहन ठाकुर कलेक्टर अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई साहब के साथ ही विभागीय विभागाध्यक्षों के अपेक्षित कार्य करने की प्रबल इच्छा शक्ति के कारण ही यह कार्य आज संपन्न हो पाया है संभवत दिनांक 3 मई 2021 को श्रीमान चंद्रमोहन ठाकुर कलेक्टर अनूपपुर द्वारा 22 बिस्तरों का गोविंड सेंटर श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों के इलाज हेतु समर्पित कर दिया जाएगा
क्षेत्रीय जनता एवं श्रमिकों द्वारा इस वैश्विक महामारी के समय में काफी डरे एवं सहमे थे परंतु अपने क्षेत्र में यह सुविधा पाकर महाप्रबंधक सुधीर कुमार महोदय की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं
0 टिप्पणियाँ