*जमुना मे क्षेत्रीय एटक कार्यालय में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया मजदूर दिवस*
*मजदूर दिवस की शुभकामनाओं के साथ सुरक्षित रहने का दिया संदेश*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक संगठन एटक जमुना कोतमा क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में आज दिनांक 1 मई 2021 को शाम 5 बजे प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए मजदूर दिवस मनाया गया इस मौके पर एटक के क्षेत्रीय सचिव कामरेड लालमन सिंह सभी श्रम वीर साथियों को करोना कि इस महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए मास्क लगाकर घर से बाहर निकले और समय-समय पर अपना हाथ डिटॉल साबुन से धोते रहने एवं सावधानी बरतने की सलाह दी और साथ ही कहा कि इसे हल्के से ना लें साथ ही अनुरोध किया है क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा ने भी कर्मचारियों से गोविंड के वैक्सीन आवश्यक रूप से लगवाने का अनुरोध किया है कामरेड करण लाल कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड प्रमोद खंडई कामरेड मनोज व अन्य साथी उपस्थित रहे सभी ने मजदूर दिवस की बधाई भी दी

0 टिप्पणियाँ