*मरीजों के मौत की खबर लगते ही शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह*
*मौजूदा स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक*
*अनूपपुर-* शहडोल संभाग के मेडिकल कॉलेज में मरीजों की हुई मौत के मामले की जानकारी लगते हैं 18 अप्रैल 2021 को तत्काल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान मरीजों की हुई मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए, समीक्षा बैठक के दौरान जो भी कमियां सामने आए उन्हें तत्काल पूरा करने के लिए मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मेडिकल कॉलेज के डीन और कलेक्टर शहडोल तथा तमाम उपस्थित प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक जय सिंह मरावी ,मनीषा सिंह विधायक, शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह अनूपपुर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ,भाजपा नेता राम अवध सिंह ,सिद्धार्थ शिव सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे ।मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मृतकों के प्रति शोक प्रकट करते हुए कहा की जो घटना घटित हुई है दोबारा इस तरह की घटना ना हो इसको लेकर प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है सरकार के पास किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है यदि किसी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के कमी के कारण कोई घटना घटित होती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।
0 टिप्पणियाँ