*अमरकंटक* - *श्रवण उपाध्याय*
पवित्र नगरी अमरकंटक क्षेत्र में कोरोना महामारी का डर लोगो के दिल दिमाग में घर सा कर गया है , आये दिन कोरोना पोजेटिव की खबर आती रहती है , जिससे लोग भयभीत नजर आते है , बाहरी टूरिस्टों का आना भी न के बराबर है ,मंदिर , गुरुद्वारे , मठ सब सूने पड़े है । ऐसे में भी नन्हे बच्चों की सेवा घर घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से पीछे नही हटी है , घरों में जाकर दलिया , सत्तू वगैरह बांटते है , बच्चों के परिवार वालो को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करते है, मास्क लगाने की सलाह परिवार के हर सदस्य को देना तथा बिना काम के घर से बाहर न जाने के लिए सुझाव भी दे रहे है , अपने बच्चों का ध्यान रखे , उन्हें घर पर शिक्षा हेतु प्रेरित करे । अमरकंटक में लगभग वार्डो में आंगनवाड़ी केंद्र है सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी जुम्मेदारी बखूबी निभा रही है । वार्ड क्रमांक 14 में स्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति विभूति पांडेय ने बताया कि लॉक डाउन में भी हम अपनी सेवाएं बिना रोक टोक के बच्चों के परिवार में जाकर उन्हें पोषक खाद्य पदार्थ देते है और उन्हें मास्क लगाने हेतु व टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी करते है ।
0 टिप्पणियाँ