लॉकडाउन लगते ही झिमर नाले में पुनः शुरू हुआ कच्ची शराब बनाने का कारोबार*

बी एल सिंह

*लॉकडाउन लगते ही झिमर नाले में पुनः शुरू हुआ कच्ची शराब बनाने का कारोबार*         

डोला---रामनगर थाना अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र राजनगर सहित छत्तीसगढ़ राज्य में लॉक डाउन होने की खबर सुनते ही झिमर नाले में कच्ची महुआ शराब बनाने का कारोबार संचालित हो चुका है  जहां पर कच्ची शराब बनाने की जानकारी मिलने पर कई बार आबकारी विभाग स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा भारी मात्रा में शराब जप्त भी की गई थी लेकिन अब पुनः लॉकडाउन होने से शासकीय शराब दुकान बंद होने पर कच्ची महुआ शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर जोरोंशोर पर है रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झीमर नाले में इन दिनों बड़े पैमाने पर महुआ की कच्ची शराब बनाई जा रही है लेकिन सब कुछ जान कर भी इस पर कार्यवाही न करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए साशन प्रशासन ने अवैध कारोबार में रोक लगाने के शाक्त हिदायत दिए हैं लेकिन फिर भी स्थानिय प्रशासन से मिलकर अवैध शराब का कारोबार जोरों शोर से संचालित है।

*गैलनो में होती हैं क्षेत्र में अवैध शराब की पैकारी*

झिमर नाले में अवैध रूप से बनाई जाने वाली महुआ की शराब राजनगर के अलावा सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के खोंगापानी, झगड़ाखाड व लेदरी में बड़े पैमाने पे खपाई जा रही है जिसकी जानकारी स्थानिय पुलिस प्रशासन को होने के उपरांत भी कार्यवाही नहीं कि जा रही हैं जिस पर भी एक सवालिया निशान खड़ा होता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झीमर नाले में प्रतिदिन 400 से 500 लीटर तक की कच्ची महुआ शराब बनाई जाती है और शराब बनाते समय किसी भी मानक पैमाने का ध्यान नहीं दिया जाता जानकारों की माने तो उक्त शराब में महुआ कम मात्रा में व शराब में नशा बढ़ाने के लिए तंबाकू का रस एवं मेंदास नामक गोली मिलाई जाती है। 

*क्षेत्र में कई जगह बड़ी मात्रा में की आती है अवैध शराब की बिक्री*

राजनगर सीधी दफाई व रामनगर राममंदिर दफाई, कुड़कु मोहल्ला, डोला सहित कई स्थानो में बड़े पैमाने पर महुआ की बनी अवैध शराब बेची जाती है इसके साथ ही पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी बेची जाती है शराब जहां कार्यवाही के नाम पर आबकारी विभाग खानापूर्ति कर अपनी वाहवाही करने में लगे है।

 इनका कहना है

पूर्व में छापा मार महुआ लहान व महुआ की शराब जप्त की गई थी टीम गठित कर अवैध पैकारी व बनाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। 

      आर के सोनी
थाना प्रभारी रामनगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ