कोरोना महामारी के नाम पर रिजनल हास्पिटल कोतमा कालरी को बंद करने की कोशिश ः संयुक्त युनियन जमुना कोतमा क्षेत्र
जमुना कोतमा अनूपपुर। कोरोना जब पिछले साल से ज्यादा खतरनाक रुप में प्रदेश को अपनी चपेट में ले रहा अनूपपुर जिला जमुना कोतमा क्षेत्र इससे अछूता नहीं जब रिजनल हास्पिटल मात्र एक जगह जिसमें लगभग 3500 कर्मचारी एवं उनके परिवार का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है वैसे स्टाफ डाक्टर अभाव है इसे कोविद सेन्टर के नाम से ले लिया जायेगा तो जहाँ एक तरफ मजदूरों का जान खतरे में डाल दिया जा रहा है वहीं उत्पादन भी क्षेत्र का प्रभावित होगा संयुक्त युनियनो ने शंका व्यक्त किया है कि रीजनल हास्पिटल कोतमा कालरी तीन ओर से श्रमिकों के आवास से घिरा है ऐसे इसे कोविड सेंटर बनाना कालोनियों मे रहने वाले लोगों को जानबूझकर संक्रमित करने की कूट रचना है। संयुक्त युनियन कोयला प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन के संज्ञान मे इन स्थितियों को दर्शाते हुए माग करता पसान परासी के अस्पताल के अलावे बदरा में बने सामुदायिक भवन को कोविड सेंटर बनाने की कोशिश की जानी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ